© 2024 The Finder News. Designed by DotForUs Media.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from around the Nation
Breaking
- पश्चिम बंगाल में सर्वसमत्ति से पास हुआ अपराजिता
- कार्यकर्ताओ से संवाद के लिए राज्य दौरे पर निकलेंगे तेजस्वी यादव
- गोवा सरकार ने एनएसडीसी इंटरनेशनल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- अरब सागर में क्रैश हुआ कोस्ट गार्ड का हेलीकाप्टर
- मल्यालम अभिनेता गैंग रेप के आरोप में गिरफ्तार
- हिमाचल विधानसभा सत्र में शून्य काल की घोषणा
- कर्णाटक सरकार और माइक्रोसॉफ्ट के बीच MOU
- हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
- कर्णाटक में नर्सिंग कॉलेज की मनमानी फीस पर सर्कार ने गठित की कमिटी
- CJI ने जिला न्यायपालिका के लिए राष्ट्रीय स्तर पर न्यायाधीशों की भर्ती का आह्वान किया
Author: admin
भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि रिचर्ड को अमेरिकी सीनेट ने विदेश विभाग में प्रबंधन व संसाधन मामलों का उपसचिव बनाया है। अमेरिकी सरकार के इस शक्तिशाली दायित्व को विदेश विभाग का CEO भी कहा जाता है। अमेरिकी सीनेट में रिचर्ड के चयन पर हुए मतदान में 67 सदस्यों ने उनके पक्ष में और 26 ने विरोध में मतदान किया। अंतत: 67-26 मतों रिचर्ड की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ। पिछले साल CEO पोस्ट के लिए किया था नामित बता दें कि पिछले साल दिसंबर में 54 साल के रिचर्ड वर्मा…
पीएम मोदी ने कहा है कि ”इंफ्रास्ट्रक्चर सीमेंट और कंक्रीट से कहीं अधिक है। इंफ्रास्ट्रक्चर हमें बेहतर भविष्य की गारंटी देता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर लोगों को जोड़ता है।” आज भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेज गति से कार्य हो रहा है क्योंकि वर्तमान सरकार इस बात को भली-भांति समझती है कि गति से ही देश की प्रगति जुड़ी है। इसी क्रम में भारत की पहली क्षेत्रीय रेल यानि RRTS इसकी एक अहम कड़ी बनने जा रही है। यह शहरी और ग्रामीण लोगों को आपस में जोड़ने से लेकर उन्हें बेहतर भविष्य की गारंटी प्रदान करने का अहम कार्य करेगी। जी…
अगर आप केदारनाथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल यात्रियों की स्पेशल डिमांड पर IRCTC इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। अभी तक केदारनाथ दर्शन के लिए लोग बस, निजी वाहन और खच्चर से जाते थे। बता दें कि केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल से खोल दिये जाएंगे। आइए जानते हैं केदारनाथ दर्शन करने के लिए आप किस तरह IRCTC की वेबसाइट से हेलीकॉप्टर सेवा बुक कर सकते हैं और पैकेज में क्या विशेष सुविधाएं है…
अमेरिका में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, अमेरिका की एक अदालत ने उनके पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। यह फैसला H-1B वीजा से जुड़ा है। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी भी अब अमेरिका में काम कर सकते हैं। इसी के साथ अदालत ने ‘सेव जॉब्स यूएसए’ की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें, याचिका में H-1B वीजा धारकों के जीवन साथियों को दिए जाने वाले रोजगार प्राधिकरण कार्ड को खारिज करने की मांग की गई थी। Amazon, Apple, Google, और Microsoft जैसी…
वर्तमान समय तकनीको और आर्टिफिशीयल इंटेलिजेंस का है। हाल ही में आईआईटी दिल्ली ने एक नया रोबोटिक्स विषय में एम.टेक. प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स दो साल का होगा जो कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग और यार्डी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन बायोलॉजिकली इंस्पायर्ड रोबोट्स ऐंड ड्रोन्स (CoE-BIRD) के सहयोग से संयुक्त रूप से पेश किया जाना है। प्रयोगात्मक शिक्षा और मजबूत सैद्धांतिक नींव रोबोटिक्स का अध्ययन दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। हालाँकि, रोबोटिक्स किसी एक पारंपरिक इंजीनियरिंग शाखा से बँधा हुआ नहीं है। आईआईटी दिल्ली रोबोटिक्स…
हर साल चैत्र नवरात्रि का समापन राम नवमी के साथ होता है। ऐसा कहते हैं कि रामनवमी के दिन भगवान राम का धरती पर जन्म हुआ था। श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। श्री राम स्वयं भगवान विष्णु का सातवां अवतार थे। आज देश में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपति ने रामनवमी की दी बधाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।…
ईपीएफओ अब कहीं से भी और किसी भी समय ईपीएफ खाते का विवरण देखने के लिए एक ई-पासबुक की पेशकश करेगा। ईपीएफओ सदस्य अपने रिकॉर्ड के लिए ई-पासबुक को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, भूपेंद्र यादव ने कल यानी 28 मार्च, 2023 को ई-पासबुक लॉन्च की। ई-पासबुक ईपीएफओ सदस्यों के लिए लाभकारी और सुविधाजनक होगी, जिससे वे ग्राफिकल प्रतिनिधित्व में अपने खातों के अधिक विवरण देख सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने ईपीएफओ के 63 क्षेत्रीय कार्यालयों में जहां 100 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, क्रेच सुविधाओं का भी उद्घाटन किया और क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज,…
शहरों को पूरी तरह से कचरा-मुक्त बनाने के लिए चल रहे जन आंदोलन ‘कचरा मुक्त शहर’ को और प्रभावी बनाने बनाने की दिशा में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस 2023 के विषय – ‘कचरे को कम करने और उसके प्रबंधन के लिए टिकाऊ और पर्यावरणीय रूप से मजबूत प्रथाओं को प्राप्त करना’ के अनुरूप स्वच्छोत्सव- अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस: कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन कर रहा है। 2000 से अधिक शहर ने जताई अपनी सहमति स्वच्छ मशाल मार्च ‘महिला-नेतृत्व स्वच्छोत्सव’ के लिए माहौल तैयार करेगी, जहां लोग 29 से 31…
विदेश से लौटे भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, जिन मेडिकल स्टूडेंट्स को कोविड-19 महामारी और युद्ध के कारण यूक्रेन, चीन और फिलीपींस से वापस लौटना पड़ा था, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो अटेंप्ट में MBBS की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनुमति दे दी है। ये छात्र एमबीबीएस की डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे। ये छात्र काफी दिनों से भारतीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने इन छात्रों को 2 प्रयासों में फाइनल वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण…
वित्तीय सलाहकार सेवा फर्म आर्टन कैपिटल द्वारा जारी पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारतीय पासपोर्ट छह पायदान नीचे खिसक गया है। 2022 में 199 देशों में 138वीं रैंक की तुलना में भारत 2023 में 70 के मोबिलिटी स्कोर के साथ 144वें स्थान पर रहा। यह इस साल सूचकांक में सबसे बड़ी वैश्विक गिरावट है। रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 181 के मोबिलिटी स्कोर के साथ सबसे ऊपर था। इसके बाद स्वीडन, जर्मनी, फिनलैंड, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया का संयुक्त मोबिलिटी स्कोर 174 था। सूचकांक ने वियतनाम, इंडोनेशिया, चीन और थाईलैंड जैसी अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के स्कोर में…