© 2024 The Finder News. Designed by DotForUs Media.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from around the Nation
Breaking
- पश्चिम बंगाल में सर्वसमत्ति से पास हुआ अपराजिता
- कार्यकर्ताओ से संवाद के लिए राज्य दौरे पर निकलेंगे तेजस्वी यादव
- गोवा सरकार ने एनएसडीसी इंटरनेशनल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
- अरब सागर में क्रैश हुआ कोस्ट गार्ड का हेलीकाप्टर
- मल्यालम अभिनेता गैंग रेप के आरोप में गिरफ्तार
- हिमाचल विधानसभा सत्र में शून्य काल की घोषणा
- कर्णाटक सरकार और माइक्रोसॉफ्ट के बीच MOU
- हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
- कर्णाटक में नर्सिंग कॉलेज की मनमानी फीस पर सर्कार ने गठित की कमिटी
- CJI ने जिला न्यायपालिका के लिए राष्ट्रीय स्तर पर न्यायाधीशों की भर्ती का आह्वान किया
Author: admin
कर्नाटक के बेंगलुरु में आज “नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे थे। 5 दक्षिणी राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। इसी दौरान 9298 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए और राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और कर्नाटक सरकार के बीच शिवमोगा में यूनिवर्सिटी नया कैंपस खोलने संबंधित समझौता भी हुआ। जीरो टॉलरेंस नीति केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश…
केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य रहे राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। दरअसल, गुजरात स्थित सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई है। 2019 में ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में ये सजा सुनाई गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला… क्यों हुई राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त? लोकसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 102 और जनप्रतिनिधित्व कानून की…
एक देश के रूप में भारत विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के अधिकारों को लेकर दुनिया आगे रहा है। सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट स्टडी ने पाया कि भारत की नीतियों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक असमानता को कम करने में मदद की है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भारत के G20 एजेंडे के केंद्र में भी है। भात में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह बताती है कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक विकल्प नहीं बल्कि एक आवश्यकता है। देश में बढ़ रही कामकाजी महिलाओं की भागीदारी के संबंध में केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी। PLFS…
सुप्रीम कोर्ट ने आज UAPA कानून को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले के अनुसार अब प्रतिबंधित संस्था का सदस्य होना भी कार्रवाई के दायरे में आएगा। इसका मतलब है कि भले की व्यक्ति ने कुछ न किया हो लेकिन अगर वो किसी गैरकानूनी संगठन का सदस्य है तो भी गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानि UAPA के तहत उसको अपराधी माना जाएगा। ये फैसला जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपना ही फैसला पलटा सुप्रीम कोर्ट ने आज इस फैसले के दौरान साल 2011 का दिया अपना…
भारत के लिये वैश्विक अवसर: ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भारत का दर्शन विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है। यह दर्शन बहुपक्षवाद में भारत के अटूट विश्वास को परिलक्षित करता है। भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए व्यंजन पर्यटन (Cuisine Tourism) की एक बेजोड़ विविधता भारत के ‘सॉफ्ट पावर’ को बढ़ाने और विदेशी राजस्व को आकर्षित करने का एक माध्यम बनती है। भारत के पास G20 की अध्यक्षता के दौरान स्वयं को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का अवसर मौजूद है। इसे समझते हुए भारत विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों का…
भारत में वेदों व उपनिषदों की ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से IGNCA द्वारा निर्मित वैदिक हेरिटेज पोर्टल और 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम ‘कला वैभव’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत के प्राचीन ग्रन्थों व पांडुलिपियों के ज्ञान को भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही है। इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी। प्राचीन ग्रन्थों को सुरक्षित करने के लिए वैदिक हेरिटेज पोर्टल लॉन्च, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- वेदों की ज्ञान परम्परा बढ़ेगी…
गुजरात स्थित सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई है। 2019 में ‘मोदी सरनेम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में ये सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी पर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का खतरा मंडराने लगा है। सूरत अदालत ने राहुल को सजा सुनाने के बाद उन्हें जमानत देते हुए उनकी सजा के अमल पर 30 दिन तक की रोक लगा दी, ताकि वह फैसले को ऊपरी अदालत में…
30 मार्च, 2023 को पहली बार जीरो वेस्ट डे मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थायी खपत और उत्पादन पैटर्न को बढ़ावा देना, सामाजिक बदलाव को सर्कुलरिटी की ओर समर्थन करना और इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि कैसे जीरो-वेस्ट पहल सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की प्रगति में योगदान करती है। . यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अपशिष्ट क्षेत्र जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और प्रकृति के नुकसान और प्रदूषण के ट्रिपल ग्रहीय संकट में महत्वपूर्ण योगदान देता है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित 2.24 बिलियन टन नगरपालिका ठोस कचरा सालाना उत्पन्न होता है, जिसमें से केवल…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए 54 पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा जिन 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री हैं। मुलायम सिंह यादव, जाकिर…
भारतीय रेलवे जम्मू व कश्मीर में अपनी परियोजनाओं को लगातार विस्तार दे रहा है। इसी क्रम में रियासी जिले के अंजी खंड पर बने देश के पहले केबल स्टाइड रेल पुल का सफल ट्रायल किया गया। पुल और टनल को जोड़ने के लिए बीच में ट्रैक बिछाने का कार्य अभी भी बाकी है। जबकि दूसरी तरफ ऐसा ही ट्रायल कुछ दिन पहले रियासी जिले में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर भी किया गया था। भारत का पहला केबल पूल आपको बात दें कि यह भारत का पहला केबल रेल पुल है, जिसका निर्माण जम्मू कश्मीर की…